फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

डंडे से पीट कर की गई थी बलराम की हत्या

Sat, 31 Dec 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
हत्या - फोटो : AmarUjala
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में डाभा गांव निवासी युवक की डंडों से पीटकर हत्या की गई थी। गुरुवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट हुए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज होने के दूसरे दिन भी हत्या आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी।

 बिलग्राम क ोतवाली क्षेत्र के डाभा गांव निवासी बलराम पाल (45) के शव का गुरुवार रात करीब नौ बजे डीएम से अनुमति लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर डंडे से हमला होने के कारण हड्डी टूट गई थी।   सीने पर भी डंडे से वार किए गए थे, जिससे क ई हड्डियां टूटी थी। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार डंडे से पिटाई के कारण ही उसकी मौत हुई थी। बलराम रविवार क ो घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा था।
  गुरुवार सुबह गांव के बाहर खुशीराम के खेत में बलराम का शव मिला था। जबकि मृतक के बेटे अनुज की की तहरीर पर बुधवार को पुलिस ताऊ घनश्याम के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने घनश्याम के खिलाफ बलराम का अपहरण कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। रिपोर्ट दर्ज होने के दूसरे दिन भी पुलिस हत्यारोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें