सहसपुर में बृहस्पतिवार की सुबह से लापता एक वृद्ध का शव स्योहारा क्षेत्र के गांव गोरधनपुर में नहर के पास मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने मामले की सूचना परिजनों को दी।
गांव मेवाजट निवासी मुन्ने 70 (वर्ष) बुधवार की सुबह से घर से फेरी करने निकला था। इस दौरान वह शाम तक घर नहीं लौटा ।परिजन देर शाम तक उसका इंतजार करते रहे। वृद्घ के घर न लौटने पर परिवार में रंजो गम का माहोल बन गया। ग्रामीण डा गय्यूर मलिक ने बताया कि मुन्ने खां कई वर्षो से फ़लो की फ़ेरी कर परिवार का लालन पोषण करते थे। साथ ही उनका गांव या आस पास में किसी तरह की कोई रंजिश नहीं थी। मुन्ने के घर न लोटने पर उनके घर वाले आस पास में उनकी तलाश में निकल पड़े। उधर थानाध्यक्ष शिशुपाल शर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है।