फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संडीला में पकड़ी गई असलहा फैक्ट्री

Wed, 11 Jan 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस लाइन में बुधवार को एएसपी पूर्वी ने संडीला कोतवाली पुलिस की ओर से पकड़ी गई असलहा फैक्ट्री का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को जेल भेजा है। उन्होंने बताया कि एसपी की ओर से फैक्ट्री पकड़ने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


संडीला के अतरौली थाना क्षेत्र के लौली गांव निवासी मनोज पुत्र परमेश्वर और लालता आरख पुत्र रामप्रसाद दोनों मोम्मदपुर गांव के निकट भठ्ठे  के पास असलहा फैक्ट्री चलाते थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मंगलवार देर शाम छापा मारकर मनोज और लालता को गिरफ्तार कर उसके पास से सात देशी तमंचे, दो अददी, तीन कारतूस 12 बोर जिंदा,चार कारतूस के खोखे और तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने बुधवार को खुलासा करते बताया कि दोनों आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि एसपी राजीव मल्होत्रा ने असलहा फैक्ट्री पकड़ने वाली पुलिस टीम में संडीला थाना प्रभारी उमाशंकर उत्तम, इंस्पेक्टर अरुणेश गुप्ता, सिपाही राजेंद्र प्रसाद, मजीद अहमद, सत्यप्रकाश सिंह व कन्हैया लाल को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें