फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब्त होंगी शराब माफिया जेपी की संपत्तियां

Sat, 02 Dec 2017 11:50 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
जेपी गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शराब के अवैध कारोबार में जेल में बंद शराब माफिया पिहानी के ब्लाक प्रमुख के पति और पूर्व ब्लाक प्रमुख जेपी गुप्ता की काली कमाई जब्त की जाएगी। शराब माफिया और उनके परिजनों द्वारा की गई काली कमाई का ब्यौरा जुटाकर जब्तीकरण की कार्रवाई के लिए जिले के पुलिस अधीक्षक ने जिलाधिकारी के पास भेज दिया है। जिलाधिकारी के स्तर से अनुमति मिलते ही संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। 
विज्ञापन

शराब के अवैध कारोबार से कुछ ही वर्ष में फर्श से अर्श पर पहुंचे जेपी गुप्ता को गत 14 जून को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले 11 जून को शहर कोतवाली क्षेत्र में हरियाणा में बिक्री के लिए अनुमन्य 220 पेटी शराब बरामद हुई थी। मौके से गिरफ्तार किए गए लोगों ने शराब माफिया जेपी गुप्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देना शुरू की थी और तीन दिन बाद ही जेपी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में उन पर गैंगस्टर लगा दिया गया था। अब जेपी गुप्ता की काली कमाई पर भी शिकंजा कस गया है। पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि जयप्रकाश गुप्ता और उसके परिजनों ने बड़े पैमाने पर चल अचल संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित की है। एसपी की मानें तो जेपी गुप्ता और उसके परिजनों द्वारा आयकर विभाग में दाखिल किए गए रिर्टन के मुताबिक वर्ष 2008-09 से वर्ष 2015-16 के बीच  22 लाख 3 हजार 689 रुपये की आय घोषित की। जबकि इस अवधि में उन्होंने 3 करोड़ 95  लाख 50 हजार 436 रुपये की चल अचल संपत्ति खरीद ली। एसपी ने बताया कि काली कमाई से खरीदी गई इस संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा को भेजी जाएगी रिपोर्ट 
पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने, काली कमाई से चल अचल संपत्ति खरीदने की विस्तृत जांच के लिए पत्रावली आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा को भी भेजी जाएगी। इस दौरान अन्य बेनामी संपत्तियों का पता लगने की भी उम्मीद की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें