हरदोई। बघौली थाना खेत्र के निवासी मृतक बालक के परिजनों ने कुकर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने गांव के ही लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाया है। शुक्रवार को परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
बघौली थाना क्षेत्र के बोझवा गांव निवासी राम सागर के चार बेटों में बीरू (9) सबसे छोटा था। चार भाइयों में पप्पू बड़ा है और प्रदीप दूसरे नंबर का है । उससे छोटे परमाई और बीरू बचपन से ही बोलने और सुनने में सक्षम नहीं थे। पप्पू का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चलता था
। करीब तीन साल पहले पप्पू प्रेमिका को लेकर चला गया था। इसके बाद से वह गांव नहीं आया है। राम सागर का आरोप है कि इसी बात को लेकर गांव के कुछ लोगों से उसकी रंजिश थी। उसने बताया कि बीरू गुरुवार सुबह करीब 10 बजे घर से गया था। शुक्रवार को उसने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रविवार सुबह नरेश पुरवा निवासी जयराम अपने गेहूं के खेत में दवा डाल रहे थे। इसी दौरान बीरू की लाश मिली थी। वह नगभन अवस्था में था। उसकी पैंट लाश केे पास ही रखी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद रविवार को शव को मॉर्च्युरी में रखवाया था।
सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। राम सागर ने गांव के ही लोगों पर पुरानी रंजिश में बेटे के साथ कुकर्म कर हत्या करने का आरोप लगाया है। एसओ ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि अभी उनको तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।