फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से तीन लाख का सामान पार

Sat, 25 Jun 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
लूट - फोटो : logo
विज्ञापन
मल्लावां। कसबे में रेलवे फाटक के करीब स्थिति एक दुकान से चोर शुक्रवार रात कंप्यूटर, लैपटाप सहित करीब 3 लाख का सामान उठा ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच पड़ताल कर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


मल्लावां थाना क्षेत्र के गांव बरौना निवासी कौशल शर्मा पुत्र प्रभुदयाल संडीला में रेलवे फाटक के निकट कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र चलाते हैं। इसमें वह प्रधानमंत्री ग्रामीण विकास योजना के तहत युवाओं को ट्रेनिंग देते हैं। शनिवार सुबह कौशल दुकान पहुंचे तो शटर खुला मिला।

चोर दुकान से 15 एलसीडी कंप्यूटर, 3 लैपटॉप, तीन इनवर्टर, दो बैट्री, 2 पंखे चुरा ले गए थे। पीड़ित ने संडीला कोतवाली पर सुचना दी। इस पर पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। कोतवाल सुरजीत दुबे ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। ताला तोड़े बगैर सामान गायब हुआ है। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


दुकान में चोर पकड़ा
मल्लावां कस्बे के बड़ा चौराहा पर गंगारामपुर निवासी सुहैल की इलेक्ट्रॉनिक की  दुकान है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे दो लोग दुकान पर आए और नया मोबाइल दिखाने को कहा। इसमें एक ने एक मोबाइल झोले में रख लिया। कुछ ग्राहकों ने उसकी ये हरकत देख ली और दुकानदार को बता दिया। दुकानदार ने मोबाइल चुराने वाले को पुलिस को सौंप दिया। कस्बा इंचार्ज घर्मराज यादव ने बताया कि पकड़े गए युवक ने अपना नाम विपिन यादव निवासी बारेपुर थाना सुरसा बताया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें