फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की हत्या करने वाला भेजा गया जेल

Sat, 24 Feb 2018 11:12 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
हत्यारोपी रामकिशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पचदेवरा थाना क्षेत्र के बिल्सर हिलन में हुई युवक की हत्या के मामले में पत्नी की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मुख्य आरोपी रामकिशोर को शनिवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक, सात खोखे और छह कारतूस भी बरामद हो गए हैं। दो अन्य नामजद आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। 

विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम बिल्सर हिलन में लज्जाराम उर्फ कल्लू (40) पुत्र रामभरोसे की हत्या उसके सगे छोटे भाई रामकिशोर उर्फ गुड्डू ने शराब के नशे में हुए विवाद के बाद लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर कर दी थी। शनिवार को लज्जाराम की पत्नी जावित्री ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार शाम लगभग चार बजे उसके देवर सर्वेश, रामकिशोर पुत्रगण रामभरोसे व मौसेरे देवर अवनीश पुत्र ब्रजपाल निवासी ग्राम हथौड़ा थाना पचदेवरा दरवाजे पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान लज्जाराम भी वहां पहुंच गया था। नौ मार्च को होने वाले ननद पूनम के तिलक समारोह के खर्च को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद रामकिशोर ने लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। देवर नंदलाल ने बचाने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष महेश पाल सिंह ने बताया कि जावित्री की तहरीर पर सर्वेश, रामकिशोर और अवनीश के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। रामकिशोर को पुलिस ने शुक्रवार रात ही हिरासत में ले लिया था। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी बंदूक भी बरामद हो गई है। उन्होंने बताया कि न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। दो अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें