सांडी। थाना क्षेत्र के एक गांव में घरेलू कलह के चलते युवक ने असलहे से खुद को गोली मार ली। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दियज्ञ। एसओ अल्ताफ अंसारी ने बताया कि किसी बात को लेकर युवक की पत्नी और भाभी का आपस में विवाद हुआ था।
सांडी थाना क्षेत्र के बखरिया गांव निवासी खेमकरन उर्फ छोटे (22) पुत्र रामनाथ ने पैतृक मकान के पास परचून की दुकान खोल रखी थी। उसने गांव के किनारे अपना निजी मकान बना रखा है। 27 मई को उसकी शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व उसकी पत्नी और भाभी का आपस में विवाद हुआ था। भाभी छोटे पर कोई काम न करने का आरोप लगा रही थी। इसी बात को लेकर छोटे की पत्नी और उसकी भाभी का आपस में विवाद हुआ था।
सोमवार को फिर से पत्नी और भाभी का आपस में विवाद हुआ। इसी घरेलू कलह के चलते छोटे ने देर शाम अपनी दुकान में असलहे से खुद को गोली मार ली। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।