फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट दर्द से परेशान विवाहिता ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट दर्द से परेशान विवाहिता ने फांसी लगाई
विज्ञापन

माधौगंज। ग्राम सौहार निवासी सविता पाल (25) पत्नी सुनील पाल मंगलवार सुबह घर में अकेली थी। पति सुनील दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। सास सोनकली, ससुर सुंदरलाल खेत पर मक्का की बुवाई करने गए थे। घर में सविता के साथ उसकी तीन वर्षीय पुत्री वैष्णवी थी। सुबह लगभग साढ़े दस बजे वैष्णवी रोते हुए घर के दरवाजे पर आई। पड़ोस में ही रहने वाले सविता पाल के जेठ मुकेश की पत्नी ने उसे रोते देखा तो घर छोड़ने गई। देखा कि सविता का शव फांसी पर लटका था। घटना की जानकारी माधौगंज थाने पर दी गई। मृतका के पिता रामजीवन निवासी अकबरपुर थाना मिश्रिख जनपद सीतापुर को भी घटना से अवगत कराया गया। रामजीवन ने पुलिस को बताया कि पेट दर्द से परेशान होकर सविता ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें