फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत से नाराज बाल संप्रेक्षण गृह में दो गुटों के बीच मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल संप्रेक्षण गृह में दो गुटों के बीच मारपीट
विज्ञापन

- बर्तन और धारदार चम्मच से किए वार, 17 घायल
- एसपी ने संभाले हालात, डीएम ने दिए जांच के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई।
बाल संप्रेक्षण गृह में गुटखा मंगाए जाने की शिकायत करने पर दो गुटों के बीच शनिवार देर शाम विवाद हो गया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर लात-घूसे और बर्तन चले। चम्मच से तैयार किए गए नुकीले हथियारों से भी वार किया गया। घटना में 17 बाल बंदियों के चुटहिल होने की पुष्टि पुलिस अधीक्षक ने की है। पांच बाल बंदियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण मजिस्ट्रेेटी जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

रद्धेपुरवा मार्ग पर बाल संप्रेक्षण गृह है। यहां सीतापुर, लखीमपुर और हरदोई के बाल बंदी निरुद्ध हैं। शनिवार देर शाम दो गुटों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। दोनों गुटों की ओर से बर्तनों से वार किया गया। इसके चलते 17 बाल बंदी घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी विमल कुमार अग्रवाल, नगर मजिस्ट्रेट वंदिता श्रीवास्तव भी पहुंच गईं। इन अधिकारियों ने संप्रेक्षण गृह के अंदर जाकर स्थिति को नियंत्रण में किया। एसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि दो दिन पूर्व संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध कुछ बाल बंदियों ने आठ गुटखे के पाउच संप्रेक्षण गृह में मंगवाए थे। इसकी शिकायत दूसरे गुट के बंदियों ने अधीक्षक से कर दी। इस पर तलाशी ली गई तो गुटखे के पाउच पकड़ गए। उस दिन तो मामला शांत हो गया, लेकिन शनिवार की रात बात बिगड़ गई। दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। एसपी ने बताया कि सभी घायल बाल बंदियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें