सांडी में सर्राफ से पूछताछ करते एएसपी पूर्वी बीसी दुबे।
- फोटो : amarujala
सांडी (हरदोई)। थानाक्षेत्र के कस्बा निवासी सराफा कारोबारी की दुकान से बाइक सवार बदमाश सोने-चांदी के गहने और रुपयों से भरा बैग लूट ले गए। शनिवार सुबह करीब आठ बजे काउंटर पर बैग रखकर दुकान मालिक झाड़ू लगा रहा था। तभी दो बदमाश पहुंचे और वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। सूचना पर एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने मौके पर पहुंचे।
कस्बा निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र वीरेंद्र राजपूत सराफा व्यापारी हैं। कस्बा के ही हरपालपुर रोड स्थित कोल्ड स्टोरेज के सामने जेके ज्वैलर्स के नाम से उनकी दुकान है। वह शनिवार सुबह बाइक से दुकान ेपहुंचे थे। साथ में एक बैग में सोने, चांदी के गहने और रुपये भी ले गए थे।
जितेंद्र दुकान में साफ-सफाई कर रहे थे तभी बाइक सवार बदमाश पहुंचे गए। एक साथी बाइक स्टार्ट कर खड़ा रहा जबकि पीछे बैठा बदमाश दुकान में घुस आया। जब तक जितेंद्र कुछ समझ पाते, बदमाश बैग लूट कर बिलग्राम की तरफ फरार हो गए।
जितेंद्र ने शोर मचाया, लेकिन तब तक लुटेरे पहुंच से दूर हो चुके थे। एएसपी पूर्वी बीसी दुबे व एसओ रंजीत सिंह मौके पर पहुंचे। पूछताछ में पीड़ित कारोबारी ने बैग में नौ तोला सोना, सात किलो चांदी और एक लाख 68 हजार रुपये समेत करीब नौ लाख का सामान बताया। एएसपी ने बताया कि बदमाशों क ी तलाश की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।