अमर उजाला ब्यूरो
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र में तीन अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट की घटनाओं में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मीननगर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री बुधवार सुबह मांटेसरी स्कूल में पढ़ने जा रही थी। तभी गांव के ही अजय पाल ने उसे रोक लिया और उसके साथ अभद्रता की। घर वापस आई बेटी ने पूरा किस्सा बताया। इस पर वह आरोपी के घर शिकायत करने चला गया। बताया कि वहां आरोपी और उसके भाई वीरपाल ने उसके साथ मारपीट की। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं ग्राम मुर्तजा कुल्लीपुर गांव में बुधवार को दो पक्षों में रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से अकबर और दूसरे पक्ष से अनिता पत्नी हरिश्चंद्र व उसका भतीजा रविंद्र घायल हो गया। अकबर ने हरिश्चंद्र, उत्तम, कल्लू और सुदामा के खिलाफ व अनिता ने अकबर, निर्देश, सतीश व अल्बर की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम सुल्तानपुर कोट निवासी महिला ओमवती पत्नी ठाकुर प्रसाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार को कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद के बाद जेठ मुरली व उसके बेटे महेश ने उसके साथ मारपीट की। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मारपीट की घटनाओं में चार लोग घायल
- पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांच