संडीला। मोहल्ला मकुमकुआं निवासी महिला ने पति व सास पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति व सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कस्बे के मोहल्ला मकुमकुआं निवासी सुनीता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2006 में मन्ना के साथ हुई थी। पति मन्ना व ससुराली शादी के बाद से दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित करने लगे। उसका पति दहेज में कार मांग रहा था। शनिवार सुबह पति मन्ना व सास बबली ने उसके साथ मारपीट की। उसे और बेटेेेे हैरी को घर से निकाल दिया। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि जांच की जा रही है।