फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर गाना बजाने के लेकर भिड़े जनाती व बराती, बैरंग लौटी बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। शादी में डीजे पर दुल्हन के भाई के गाना बदलवाने पर बरातियों में शामिल कुछ युवक भड़क गए। उन्होंने दुल्हन के भाई और पिता समेत अन्य रिश्तेदारों की पिटाई कर दी। इसके बाद शादी रस्में अधूरी छोड़कर बिना दुल्हन लौट गए। दुल्हन के पिता ने वर पक्ष के लोगों पर दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर बरात वापस ले जाने का आरोप लगाया है। मामले में कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

उन्नाव के थाना फत्तेपुर चौरासी अंतर्गत ग्राम गजफ्फरपुर पैसरा निवासी एक अधेड़ की बेटी की शादी मल्लावां थाना क्षेत्र के गांव बरहुंआ निवासी युवक के साथ तय हुई थी। तिलक और शादी का कार्यक्रम मल्लावां के एक गेस्ट हाउस में शुक्रवार को था। कन्या पक्ष के लोग दोपहर में वहां पहुंच गए। शाम को धूमधाम से बरात गेस्ट हाउस पहुंची। तिलक और द्वारचार की रस्में होने के बाद वरमाला का कार्यक्रम चल रहा था। पास ही डीजे पर बराती नाच रहे थे। इसी बीच दुल्हन के भाई ने डीजे संचालक से गाना बदलवा दिया। इससे नाच रहे युवक नाराज हो गए और डीजे संचालक निवासी बांसा के साथ मारपीट शुरू कर दी। दुल्हन के भाई, पिता, चाचा, फूफा व अन्य रिश्तेदार बीच बचाव करने लगे तो युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की। दोनों पक्षों के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। वर पक्ष बीच में ही शादी छोड़कर लौट गया। कोतवाल महेश कुमार गोले ने बताया कि विवाद की जानकारी मिली है। कन्या के पिता ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें