फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 लाख की अफीम के साथ सात गिरफ्तार

Sat, 16 Dec 2017 11:56 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
बरामद की गई अफीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहाबाद कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार रात नशे के सात सौदागरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से तीन किलो आठ सौ ग्राम अफीम बरामद हुई है। इसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है। 
विज्ञापन

सीओ शाहाबाद एसएन सिंह के नेतृत्व में शाहाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर उत्तम और क्राइम ब्रांच के प्रभारी अरुणेश कुमार गुप्ता ने शाहाबाद रेलवे स्टेशन के निकट से सात लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके पास तीन किलो आठ सौ ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पकड़े गए आरोपियों में लखीमपुर खीरी के कस्बा मोहम्मदी के बाजार खुर्द निवासी अजीत कुमार उर्फ दीपू गुप्ता, हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़िया निवासी रोहित सिंह,  थाना मैगलगंज के ग्राम वीरमपुर निवासी सतीश, निजामपुर निवासी रणधीर सिंह के अलावा हरदोई जनपद के ग्राम मझिया निवासी रामप्रकाश सिंह, मझिया बावलीपुरवा निवासी अनुज कुमार और कोतवाली देहात के अब्दुल पुरवा निवासी अलीम शामिल हैं। आरोपी हरदोई, लखीमपुर खीरी और आसपास के जनपदों में अफीम बेचते हैं। शाहाबाद कोतवाली में सभी आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस में रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। एसपी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को दस हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। प्रेस वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी निधि सोनकर भी मौजूद रहीं।  

परचून की दुकान की आड़ में चलाता था नशे का कारोबार 
एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से अजीत कुमार उर्फ दीपू गुप्ता इस गिरोह का सरगना है। अजीत कुमार बड़े पैमाने पर अफीम खरीदकर अपने पास रखता था। अजीत कुमार का अपना नेटवर्क था और इसी नेटवर्क के सहारे वह नशे का कारोबार कर रहा था। उसने छोटे-छोटे कस्बे और गांवों के लिए डिलीवरी एजेंट रखे हुए थे। एसपी ने बताया कि अजीत कुमार के साथ जो छह लोग गिरफ्तार किए गए हैं वह सभी उसके डिलीवरी एजेंट हैं। आगे चलकर इन लोगों से और पूछताछ की जा जाएगी, जिससे अहम सुराग हाथ लगेंगे। 
विज्ञापन


शहर के  स्मैक और  जुएं के अड्डों पर भी कीजिए कार्रवाई 
नशे के सौदागरों को गिरफ्तार कर 80 लाख रुपये कीमत की अफीम बरामद कर पुलिस ने बेशक बेहतरीन काम किया है। बेहिसाब राजनीतिक दबावों और प्रलोभनों को भी उक्त प्रकरण में पुलिस के जिम्मेदारों ने नजर अंदाज कर दिया। कुछ ऐसी ही कार्रवाई की जरुरत शहर में भी है। शहर में कई जगहों पर स्मैक की बिक्री का कारोबार हो रहा है, तो जुएं के अड्डे भी चल रहे हैं। बावजूद इसके अब तक शहर में स्मैक के कारोबारियों पर कार्रवाई नहीं हो पाई।  और तो और पिछले कुछ समय से सट्टे का कारोबार भी शहर में तेजी से शुरू हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें