तेल का सैंपल लेते खाद्य विभाग के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खाद्य विभाग की टीम ने मंगलवार को माधौगंज के आजाद नगर मोहल्ले में तेल वितरक के यहां छापा मारा। इस दौरान 5 हजार 8 सौ लीटर सरसों का तेल व 1 हजार लीटर राइस ब्रान ऑयल बरामद किया। मिलावट की आशंका पर टीम ने तेल सीज कर दिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एडी पांडे ने बताया कि तेल के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे।
खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए जिले में अभियान चलाया जा रहा है। बिलग्राम का प्रभार देख रहे एसडीएम संडीला आशीष सिंह के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एडी पांडे के साथ माधौगंज के मोहल्ला आजाद नगर में तेल कारोबारी श्रवण कुमार के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। मौके पर 58 सौ लीटर सरसों का तेल व 1 हजार लीटर राइस ब्रान आयल बरामद किया गया। मिलावट की आशंका के चलते टीम ने बरामद तेल को सीज कर दिया। जंाच के लिए तेल के कुछ सैंपल भी लिए गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एडी पांडे ने बताया कि वितरक तेल की सप्लाई का काम करता है। बरामद तेल के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक कुमार, घनश्याम, खुशीराम व अरविंद आदि शामिल रहे।