फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर और आफिस का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़/अहरौला/ठेकमा। अहरौला थाना क्षेत्र के लेदौरा बनरपुरा और बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा ब्लाक परिसर में स्थित सरकारी दफ्तर का ताला तोड़कर सोमवार की रात चोर भीतर घुसे और नगदी सहित हजारों का सामान चुरा लिया। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा ब्लाक परिसर में राष्ट्रीय आजीविका मिशन का कार्यालय स्थित है। सोमवार की रात चोर कार्यालय का दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे और दो कंप्यूटर का सेट चुरा ले गए। मंगलवार सुबह कार्यालय का ताला खुलने पर घटना की जानकारी हुई तो प्रबंधक आलोक मिश्रा ने थाने में तहरीर दी। वहीं सियाराम यादव अहरौला थाना क्षेत्र के लेदौरा बनरपुरा गांव में कच्चे मकान में रहता है। सोमवार रात चोर खपरैल के रास्ते आंगन में उतरे और कमरे में रखे अटैची और बक्से का ताला तोड़कर नौ हजार रुपये नगद, सोने-चांदी का आभूषण चुरा ले गए। मंगलवार को पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। इसीक्रम में कंधरापुर थाना क्षेत्र के कपसा गांव निवासी ज्ञानमती देवी पत्नी त्रिलोकीनाथ दुबे ने सोमवार को थाने में राजकुमार दुबे के विरुद्ध चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि वह राजकुमार के जिम्मे अपने मकान की देखभाल सौंपकर अपना इलाज कराने के लिए मुंबई गई हुई थी। इसका फायदा उठाते हुए राजकुमार उसके घर का ताला तोड़कर राशन, गैस, चूल्हा, बर्तन आदि चुरा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें