फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की चार बाइक के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार रात हरदोई बावन मार्ग पर वाहनों की चेकिंग के दौरान बाइक चोर को पकड़ लिया। जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए। पुलिस ने चोरी की चार बाइकें बरामद की हैं। शुक्रवार दोपहर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि बाइक चोरी की घटनाओं के खुलासे को पुलिस टीम सक्रिय है। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र श्रीवास्तव टीम के साथ गुरुवार रात बावन मार्ग पर पॉलिटेक्निक के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दो बाइकों से आ रहे चार लोगों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक छोड़कर खेत की ओर भागने लगे। इस बीच पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया। उसके तीन साथी बच निकले। आरोपी ने अपना नाम आलोक कुमार सिंह पुत्र आवेश कुमार निवासी पहरुआ बड़ा बाजार थाना मिर्जापुर जनपद शाहजहांपुर बताया। उसने बताया कि फरार साथी शोएब पुत्र नाजिर निवासी मई धीरगंज थाना परोर जनपद शाहजहांपुर, हिमालय उर्फ बंटी पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम बहेरिया थाना मिर्जापुर और शरदवीर पुत्र हरपाल सिंह निवासी ग्राम पीलापुर थाना मिर्जापुर जनपद शाहजहांपुर हैं। आलोक की निशानदेही पर चोरी की दो और बाइकें पुलिस ने बरामद की हैं। एसपी ने बताया कि तीन बाइक के मालिकों का पता चल गया है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सीओ बघौली अखिलेश राजन भी मौजूद रहे।

ऐश के लिए बन गया बाइक चोर
आरोपी आलोक ने बताया कि वह ऐश करने के लिए बाइक चोरी करता था। चोरी की बाइक उसके साथी मिलकर बेचते थे। बाइक 15 से 20 हजार रुपये में बेच दी जाती थी। बेचे जाते समय बाइक के कागज खो जाने की बात कही जाती थी। बाइक बिक जाने के बाद आलोक साथियों के साथ घूमने निकल जाता था। एसपी ने बताया कि फरार तीनों युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 15- गिरफ्तार आलोक के बारे में जानकारी देते एसपी आलोक प्रियदर्शी और एएसपी पूर्वी ज्ञानंजय सिंह। अमर उजाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें