मल्लावां। रोडवेज बस से दिल्ली से कछौना जा रहे युवक को जहरखुरानों ने शिकार बना लिया। उसकी नगदी और सामान लूट लिया। बस चालक ने युवक को बेहोशी की हालत में मोहल्ला कटरा में बस से उतार सड़क किनारे लेटा दिया। पुलिस ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया है।
कछौना थाना क्षेत्र के गांव खजोहना निवासी उपदेश (30) पुत्र कैलाश दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। रविवार को उपदेश दिल्ली से घर वापस आने के लिए आनंद विहार बस अड्डे से रोडवेज बस पर सवार हुआ था। रास्ते में जहरखुरानों ने उसेशिकार बना लिया। युवक को बेहोश करने के बाद जहरखुरान उसके पास से नगदी व सामान लूटकर फरार हो गए। परिजन भी सीएचसी पहुंच गए हैं।