फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ समेत 10 के खिलाफ अपहरण, गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मल्लावां। अपर पुलिस महानिदेशक के आदेश पर पुलिस ने जेठ समेत दस लोगों के विरुद्ध अपहरण, गैंगरेप और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव देवीपुरवा निवासी नवविवाहिता ने पुलिस महानिदेशक को तहरीर दी।

इसमें बताया कि उसका विवाह एक वर्ष पूर्व पिंटू निवासी लालपुर थाना अरवल के साथ हुआ था। ससुराल में उसे पता चला कि उसका पति पिंटू मानसिक रूप से कमजोर है। इसके बावजूद ससुरालीजनों ने दहेज में बाइक और चेन की मांग की। मांग न पूरी होने पर उसके साथ मारपीट की। आरोप लगाया कि चचेरा जेठ परशुराम पुत्र सुंदरलाल उसके साथ दुष्कर्म करता था। विरोध पर ससुरालीजन उसे मारते-पीटते थे। विवाहिता ने ससुरालीजनों के विरुद्ध थाना अरवल में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद वह मायके चली गई। 30 जून की रात दो बजे जेठ परशुराम बोलेरो से उसके घर आया और उसे गाड़ी में बंद कर दिया। शोर सुनकर परिजन व मोहल्ले के लोग बचाने दौड़े तो परशुराम ने बंदूक से फायरिंग कर दी। इससे लोग सहम गए। उसको गाड़ी से सांडी थाना क्षेत्र के गर्रा नदी पुल के पास बने मकान में ले गए। वहां परशुराम, शेर सिंह, पृथ्वीराज, रामपूत सिंह निवासी साहसी मंसूरपुर थाना अरवल सोहनलाल आदि ने 24 घंटे तक उसके साथ दुष्कर्म किया। तीसरे दिन दुर्गेश के घर पर दुर्गेश, रामपूत सिंह, शेरसिंह, रामसागर, रामपूत और विष्णुनारायण निवासी ग्राम उमरौली जैतपुर थाना अरवल टपुआ नोनखारा ने 8 दिन तक दुष्कर्म किया। विरोध पर उसे मारते-पीटते थे। किसी तरह वह भाग निकली और परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन


प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि एसपी ने शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। जिस पर उसने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। लापरवाही पर पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजा। पुलिस ने परशुराम, शेर सिंह, पृथ्वीराज, राजीव, रामपूत निवासी नगरा साहसी थाना अरवल सोहन लाल, दुर्गेश, रामसागर, रामपूत निवासी अज्ञात व विष्णुनारायण निवासी उमरौली जैदपुर थाना अरवल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


जेठ समेत 10 के खिलाफ अपहरण, गैंगरेप की रिपोर्ट
- अपर पुलिस महानिदेशक के आदेश पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें