हरदोई। शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में मृत चाचा-भतीजा के शवों का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया गया। दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-सांडी मार्ग पर शुक्रवार देर रात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शत्रुघ्न उर्फ गुड्डू (52) पुत्र राजकुमार और उनके भतीजे राजीव उर्फ राजवीर (32) पुत्र जगदीश निवासी जजवासी थाना सांडी की मौत हो गई थी। राजीव सिंह दो भाइयों में बड़ा था। परिवार में पत्नी आरती, एक वर्ष का पुत्र और छोटा भाई जीत बहादुर है। शत्रुघ्न के परिवार में पत्नी सरला और पुत्र प्रियांशु हैं। चाचा-भतीजा खेती-किसानी करते थे।
चर्चा तो ये भी
सूत्रों के अनुसार मृतकों के परिजनों ने दबी जुबान से चाचा-भतीजा की मौत को सुनियोजित हत्या बताया है। गांव में कुछ वर्ष पूर्व एक हत्या हो गई थी। उस मामले में मृतकों के कुछ परिजन अब भी जेल में हैं। हालांकि इसको लेकर कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।