फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म से आहत किशोरी ने परिजनों के सामने पिया कीटनाशक

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म से आहत किशोरी ने खाया जहर, रिपोर्ट
विज्ञापन

- 28 मई की शाम गांव के ही युवक ने तमंचे के बल पर की वारदात
- रविवार को हालत में सुधार होने पर पिता ने दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद (हरदोई)।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में छह दिन पूर्व शौच के लिए गई किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। घटना से आहत किशोरी ने घर पहुंचकर जहर खा लिया। अस्पताल में हालत ठीक होने पर रविवार को पीड़िता के पिता ने पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस ने युवक के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी गत 28 मई की शाम छह बजे शौच के लिए खेत गई थी। इसी दौरान गांव का ही पवन पुत्र रामकरन वहां पहुंच गया। रामकरन ने किशोरी की कमर पर तमंचा लगाकर गोली मारने की धमकी दी और उसी का दुपट्टा छीनकर आंखों पर पट्टी बांध दी। इसके बाद खेत में ही किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह युवक के चंगुल से छूटकर घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। घरवाले कुछ समझ पाते, इससे पहले उसने जहर खा लिया। पिता बेहोश बेटी को लेकर प्राइवेट अस्पताल गए। रविवार को पीड़ित किशोरी की हालत में सुधार होने पर पिता ने शाहाबाद कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर उत्तम ने बताया कि गांव के ही पवन पुत्र रामकरन के विरुद्ध दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें