फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल रुपये निकालने वाले मास्टमाइंड जेल गए

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदल रुपये निकालने वाले मास्टमाइंड जेल गए
विज्ञापन

- तलाशी में बरामद हुए 10 एटीएम कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई।
शहर के एटीएम से नगदी निकालते समय आप किसी के झांसे में न आएं। यहां एटीएमों पर कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाला गिरोह सक्रिय हैं। जो लोगों को झंासे में लेकर एटीएम कार्ड बदलकर नगदी निकालता है। सोमवार को पुलिस ने इस गिरोह के दो मास्टमाइंडों को दबोच लिया। उनके पास से अगल-अलग ग्राहकाें के 10 कार्ड बरामद कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में रेलवेगंज स्थित एटीएम पर सोमवार को बेनीगंज निवासी युवक रुपये निकालने आया था। उसी दौरान दो युवकों ने उससे रुपये निकाल देने की बात कही। झांसे में आकर उसने एटीएम कार्ड दे दिया। रुपये निकालकर कार्ड बदलने का उसे शक हुआ। इस पर उसने युवकों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई। दोनों ने अपने नाम सोनू यादव पुत्र अंनगपाल व राजू पुत्र रामासरे निवासी चरौली देहात कोतवाली बताया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि लंबे अरसे से वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। तलाशी के में दोनों के पास से 10 अलग-अलग नाम के एटीएम कार्ड बरामद हुए। प्रभारी कोतवाल धनश्याम शुक्ला ने बताया दोनोें मास्टर माइंड है। शहर में इनका पूरा गिरोह सक्रिय है। चार अन्य की तलाश की जा रही है। मंगलवार को दोनों शातिरों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें