पीड़िता ने पुलिस हिरासत में गुजारे 24 घंटे, बिगड़ी हालत
हरदोई।सांडी थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती रविवार दोपहर खेतों तरफ शौच को गई थी। जहां पर युवक ने उसे रोक लिया। उससे साथ चलने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने साथ जाने से इनकार कर दिया। इस पर गुस्साए युवक ने उसकी लात-घूंसों से पिटाई कर दी। बदहवास युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने घटना की सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। गांव पहुंची पुलिस पीड़िता व युवक दोनों को साथ लेकर थाने आई। जहां पर पीड़िता को 24 घंटे थाने में ही गुजारने पड़े। सोमवार शाम पुलिस ने युवक को हिदायत देकर छोड़ दिया। मामला रफा-दफा कर युवती को भी चलता कर दिया। परिजनों के साथ घर जाते समय रास्ते में पीड़िता की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। मंगलवार सुबह हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ अरुणेश गुप्ता ने बताया मामला संज्ञान में है। दोनों पक्षों से पूछताछ करने के बाद घर भेज दिया गया।