फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालीजनों ने युवक को पीट-पीटकर किया मरणासन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर में पत्नी को विदा कराने आए युवक को ससुरालियों ने पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। उसे बेहोशी की हालत में घर के बाहर फेंककर फरार हो गए। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला कासगंज के सिदापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पिलखुड़ी निवासी श्यामसुंदर (30) पुत्र संतोष मिश्रा खेती करता है। उसकी ससुराल शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर में मनोज शर्मा के यहां है। उसकी पत्नी नीतू मायके में थी। श्यामसुंदर सोमवार सुबह पत्नी को विदा कराने गया था। वहां ससुरालियों से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। ससुराल वालों ने उसे लाठी-डंडे से पीट दिया और घर के बाहर सड़क पर डालकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर रेलवेगंज चौकी इंचार्ज राहुल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां काफी देर बाद होश आने पर उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी है। कोतवाल सुधीर त्यागी ने बताया कि जांच की जा रही है। ससुरालियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें