टड़ियावां। द्वारिका पुत्र शिवलाल निवासी ग्राम भीठादान थाना बघौली ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि उसने बेटी रामश्री का विवाह टड़ियावां के ग्राम गोपालपुर निवासी विपिन पुत्र अजोद्धी के साथ पांच साल पहले किया था। शादी के बाद से ही दामाद विपिन, ससुर अजोद्धी, मां राधा, छोटा भाई श्रवण व उसकी पत्नी गुड़िया दहेज में बाइक की मांग कर रामश्री को परेशान करने लगे। मामला संज्ञान में आने पर उसने दामाद को समझाने का प्रयास किया। आए दिन की प्रताड़ना से परेशान रामश्री ने 14 जनवरी को खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। लखनऊ में 30 जनवरी को उसकी मौत हो गई। एसओ श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।