फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने अधेड़ को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र में बिलग्राम-नेवादा मार्ग पर कालिकापुरवा गांव के निकट रोड पार कर रहे किसान को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कालिकापुरवा मजरा रामपुर मझियारी निवासी राधेश्याम (54) पुत्र स्व. चेतराम अविवाहित था। वह दो भाइयों में बड़ा था। रविवार सुबह वह गांव के सामने से निकले बिलग्राम-जरौली नेवादा मार्ग को पार कर रहा था। उसी दौरान ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। हादसे को अंजाम देकर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने राधेश्याम को रोड पर पड़ा देखा। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई लाल की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया ट्र्रैक्टर का पता चल गया है। चालक की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें