महोबा। शहर में बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश नही लग पा रहा है। रविवार को चोरों ने रोडवेज परिसर में खड़ी बाइक चोरी कर ली। कस्बा कबरई निवासी ठाकुर प्रसाद बाइक से महोबा आया था। वह रोडवेज परिसर में बाइक खड़ी कर काम निपटाने लगा तभाी चोरों ने बाइक उड़ा दी। काम निपटाकर लौटे ठाकुरदास ने जब बाइक गायब देखी तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
रोडवेज परिसर से बाइक चोरी