फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। बाइक से हरदोई आ रहे भाजपा नेता पर रास्ते में गांव के ही लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया। पुलिस व परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। भाजपा नेता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी चार लोगों के खिलाफ हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के सदुल्लापुर निवासी भाजपा नेता व एडवोकेट अमित शुक्ला उर्फ संजू (35) पुत्र दिनेश चंद्र शुक्ला आरएसएस के सदस्य भी हैं। रविवार दोपहर करीब दो बजे वह घर से बाइक पर हरदोई के लिए निकले थे। थाना क्षेत्र में पड़ोस के गांव खेरवा के निकट पहुंचे थे। इसी दौरान रास्ते में सदुल्लापुर निवासी दो बाइकों पर आए चार युवक ों ने उसे रोक लिया और गालीगलौज करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो युवकों ने उन पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमलावरों ने ताबड़तोड़ चेहरे, गर्दन व सिर पर वार कर घायल कर दिया। चीख पुकार मचाने पर खेरवा के ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख बाइक सवार हमलावर भाग निकले। ग्रामीणों क ी सूचना पर परिजन व पुलिस पहुंची। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के परिजनों के अनुसार हमलावर गांव के ही हैं। बताया कि गांव के कुछ लोगों ने ग्राम समाज की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर रखा था। अमित ने डीएम से अवैध कब्जा की शिकायत की थी। इसी रंजिश के चलते दूसरे पक्ष के लोगों ने अमित पर जानलेवा हमला किया है। एसओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। घायल भाजपा नेता के पिता दिनेश चंद्र की तहरीर पर सदुल्लापुर निवासी विपुल, अतुल, शिवम पांडेय व उसके भाई के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया कि घायल की मेडिकल जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



- भाजपा नेता पर हमला, चार पर रिपोर्ट
- ग्राम समाज की जमीन के मामले में शिकायत से नाराज थे हमलावर





फोटो- 33 घायल भाजपा नेता अमित शुक्ला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें