फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगेज यान में यात्रा करते 40 को पकड़ा

Thu, 05 May 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
पकड़े गए यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ से आ रही सियालदह एक्सप्रेस से बुधवार को 40 यात्रियों को लगेज यान में यात्रा करते टीम ने पकड़ा। आरपीएफ ने सभी यात्रियों को पकड़ कर थाने में बंद कर दिया। जुर्माना न भरने वालों को बरेली स्थित मजिस्ट्रेट के पास पेश करने के लिए जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


कलकत्ता से जम्मूूतवी जा रही 13151 सियालदह एक्सप्रेस से आरपीएफ ने यात्रियों को अवैध ढंग से यात्रा करते पकड़ा। आरपीएफ को कंट्रोल रूम से सियालदह एक्सप्रेस में अवैध ढंग से यात्रा करने वालों की जानकारी दी गई। हरदोई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने से पहले ही आरपीएफ कमांडर बचे सिंह सहित सिपाही पहुंच गए। लगेज यान से कई लोगों को यात्रा करते पकड़ लिया। इसके बाद विकलांग डिब्बे में भी कुछ लोगों को यात्रा करते पकड़ा। आरपीएफ ने सभी यात्रियों को गिरफ्तार कर थाने पर बंद कर दिया।

आरपीएफ कमांडर बचे सिंह ने बताया कि करीब 40 लोगाें को पकड़ा गया है जिन पर धारा 156 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस धारा में जुर्माना भर देने पर जमानत मिल जाती है। कई लोगों को जुर्माना भरने के बाद छोड़ दिया गया, कार्रवाई चल रही है, जो जुर्माना नहीं भरेंगे उन्हें बरेली स्थिति कोर्ट में पेश करने के लिए रेलवे जेल में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें