फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों से डीजल चुराने वाले चार शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

भारी वाहनों से डीजल चुराने वाले गिरोह के चार शातिरों को शहर कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया। जबकि उनके चार साथी भाग गए। शातिरों के पास से चोरी की तीन कारें बरामद हुईं हैं। प्लास्टिक की चार पिपियों में 155 लीटर डीजल भी मिला है। तीन तमंचे, चार कारतूस और वाहनों की टंकी से डीजल निकालने की मशीन भी बरामद हुई है।  

विज्ञापन

सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि सूचना मिली थी कि जनपद में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है, जो भारी वाहनों की टंकी से डीजल चोरी करता है। सड़क किनारे रात में खड़े होने वाले वाहनों के अलावा ढाबों के आस-पास रुकने वाले वाहनों को भी निशाना बनाया जा रहा था। इस पर पुलिस टीम को सक्रिय किया गया था। शहर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरुणेश गुप्ता को टीम के साथ उक्त मामले के खुलासे के लिए लगाया गया था। अरुणेश गुप्ता को सोमवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि लखनऊ रोड पर भारतीय खाद्य निगम के गोदाम के बाहर खड़े ट्रकों की टंकी से डीजल चुराने की फिराक में शातिरों का गैंग है। इस सूचना पर पुलिस ने छापा मारा और मौके से सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम भटौली निवासी मंजीत उर्फ मंडी पुत्र खुशीराम यादव, मनोज उर्फ रावेंद्र पुत्र पातीराम, वीरेंद्र उर्फ बिंदा पुत्र श्यामाचरण यादव और जसवंत उर्फ विधायक पुत्र खुशीराम को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चोरी की तीन कारें बरामद हुई हैं। 155 लीटर डीजल, एक खाली प्लास्टिक की पिपिया, डीजल निकालने की एक मशीन, तेल निकालने के लिए इस्तेमाल में लाए जाने वाले प्लास्टिक के पाइप, तीन तमंचे और चार कारतूस भी बरामद किए गए हैं। एसपी ने बताया कि फरार आरोपियों के नाम पिंटू पुत्र शिवरतन यादव, रावेंद्र पुत्र जियालाल यादव, मुकेश पुत्र महावीर यादव और लालू पुत्र देशराज यादव निवासीगण ग्राम भटौली थाना सांडी हैं। यह पता कराने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद कारों को कहां से चुराया गया था। उन्होंने खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि ग्राम भटौली के रहने वाले युवक गैंग चलाते हैं। इनके विरुद्ध कोतवाली शहर में सात मामले पहले से ही दर्ज हैं। इसके अलावा सुरसा थाने में भी एक मामला दर्ज है। कन्नौज जनपद की छिबारामऊ कोतवाली में भी इन लोगों के विरुद्ध एक मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें