फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करसुआ ग्रंट डकैती में चार गिरफ्तार

Wed, 14 Mar 2018 11:27 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
शातिरों के कब्जे से बरामद असलहे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करसुआ ग्रंट में चार माह पूर्व पड़ी डकैती का खुलासा मझिला पुलिस ने कर दिया है। घटना को अंजाम देने वाले चार शातिरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 12 आरोपी फरार हैं। आरोपियों के कब्जे से दो बाइक समेत लूटा गया सामान बरामद हुआ है। पुलिस का दावा है कि दिसंबर में पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम सरावर में हुई लूट की घटना को भी इन्हीं बदमाशों का हाथ था।

विज्ञापन

 ग्राम करसुआ ग्रंट निवासी सुखवेंद्र सिंह के घर पर 16 नवंबर 2017 को बदमाशों ने महिलाओं और बच्चों को बंधक बनाकर डकैती की थी। रिपोर्ट मझिला थाने में दर्ज कर मामले का खुलासा करने के  लिए थानाध्यक्ष मझिला विनोद कुमार मिश्र और स्वाट टीम को भी लगाया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मझिला थानाध्यक्ष विनोद कुमार को सूचना मिली कि रौतापुर तिराहे के निकट कुछ संदिग्ध लोग मौजूद है। पुलिस ने मौके से अकुल्ले पुत्र रशीद निवासी ग्राम चैना, टुन्नू पुत्र रमजानी निवासी मुझहा, छोटे उर्फ नसीम पुत्र इदारत निवासी भोगियापुर थाना मझिला जनपद हरदोई के अलावा राचिक पुत्र रशीद निवासी नगरा मजरा कोडरा थाना पसिगंवा जिला लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से दो बाइक, चार तमंचे, चार कारतूस और पांच खोखे के साथ ही तीन जोड़ी बाली, तीन जोड़ी पायल, एक जोड़ा कड़ा और एक जोड़ी पुरानी पायल बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन शातिरों के साथ पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम बंदरहा निवासी राजीव सिंह पुत्र लल्ला सिंह और जकुल्ला पुत्र जयराम, मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम चैना निवासी कल्लू और इस्लाम पुत्रगण रशीद लखीमपुर खीरी जनपद के पसिगंवा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर ग्रंट निवासी खुजरा , आसू पुत्र लल्लू महेश और नगरा निवासी इलियास भी थे, जो फरार हो गए।  शातिरों ने बताया कि घटना में पांच और लोग शामिल थे। उनके नाम फरार हुए राजीव सिंह को ही पता हैं। प्रेसवार्ता के दौरान सीओ रविंद्र सिंह, मझिला थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र के अलावा एसपी के पीआरओ अरविंद राणा भी मौजूद रहे। 

कई मुकदमे हैं दर्ज
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी बेहद शातिर हैं। अकुल्ले पुत्र राशिद के विरुद्ध मझिला थाने में ही चार मुकदमे दर्ज हैं। ये मुकदमे जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट के हैं। इन लोगों पर फर्रुखाबाद, लखीमपुर, सीतापुर में भी अलग अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं। जिसका ब्योरा जुटाया जा रहा है। छोटे पुत्र इदारत के विरुद्ध मझिला थाने में तीन मुकदमे दर्ज है। टुन्नू उर्फ नसीम के खिलाफ पांच और राजिक के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें