हरदोई। जिले में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पांच निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। सुधीर त्यागी को शहर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा पांच एसओ के कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन किया गया है।
पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने देहात कोतवाली प्रभारी सुधीर त्यागी को शहर कोतवाली का प्रभारी बनाया है। शहर कोतवाली में अतिरिक्त निरीक्षक महेश चंद्र पांडेय को देहात कोतवाली का प्रभारी बनाया है। लोनार कोतवाली प्रभारी ब्रजेश सिंह को थाना बघौली की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइन से विनोद कुमार शर्मा को लोनार कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। बघौली थाना प्रभारी महेश पाल सिंह को क्राइम ब्रांच में तैनात किया है। पिहानी के एसएसआई इरशाद को देहात कोतवाली का एसएसआई बनाया गया है। देहात कोतवाली के एसएसआई राजकुमार तिवारी को माधौगंज का एसएसआई बनाया गया है। पुलिस लाइन से वीरेंद्र तोमर को कोतवाली पिहानी का एसएसआई बनाया गया है। वह एसआई जय सिंह को लोनार से कासिमपुर और पुलिस लाइन से गुलाब सिंह का क्राइम ब्रांच में तैनात किया गया है।