फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सराफा दुकानों से लाखों का माल उड़ाया

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र में चोरों ने मंगलवार रात तीन सराफा दुकानों से लाखों के नगदी और जेवरात पार कर दिए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।  थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक घटना की तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन

 सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम दादूपुर निवासी आशीष गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता की ग्राम बलीपुर में सराफा की दुकान है। वह मंगलवार रात दुकान बंद कर घर चला गया। बुधवार को उसको पड़ोसी ने दुकान का ताला टूटा देखकर सूचना दी। जिस पर वह दुकान पर पहुंचा। उसने बताया कि चोर दुकान से 17 जोड़ी पायल, 700 ग्राम चांदी की बिछिया और 17 सौ रुपये चुरा ले गए। वहीं पचदेवरा चौराहे पर संचालित अनुज गुप्ता की सराफा की दुकान का ताला तोड़कर गिरवी गांठ का  35000 रुपये उठा ले गए। जिसमें 7 ग्राम सोना, 500 ग्राम चांदी शामिल है। वहीं राकेश पुत्र शालिग्राम की दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। यहां से दस हजार रुपये का माल लेकर चंपत हो गए। चोरों ने पचकोहरा चौराहे पर संचालित अमित अवस्थी पुत्र ओम प्रकाश अवस्थी की कीटनाशक की दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया। घटना की सूचना व्यापारियों की ओर से पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष सुरसा संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें