फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने तमंचा लगाकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरखनी। हरदोई से शुक्रवार की देर शाम घर वापस जा रहे बाइक सवार कारपेंटर से कार सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटपाट की। 55 सौ रुपये की नगदी लूटने के बा बदमाश अनंगपुर की तरफ भाग गए। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अनंगपुर निवासी रामकिशोर उर्फ ढप्पू गांव में ही कारपेंटर का काम करता है। रामकिशोर के मुताबिक शुक्रवार शाम वह हरदोई से बाइक से भाई बिक्कू के साथ घर वापस जा रहा था। शाहाबाद रोड पर कूड़ी नई बस्ती गांव के पास पीछे से कार से बदमाशों ने उसे रोक लिया। उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया और मारपीट की। बदमाशों ने उसकी जेब में रखी 5500 रुपये की नगदी लूट ली। रामकिशोर के मुताबिक घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश कार से अनंगपुर की ओर भाग गए। बताया कि उसने शनिवार को थाने पर तहरीर दी है। एसओ महेश पाल सिंह ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन


- कार सवार बदमाशों ने तमंचा लगाकर लूटा
- कारपेंटर से 55 सौ रुपये की नगदी लूट ले गए बदमाश
- पुलिस ने किया घटना की जानकारी से इनकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें