इस तरह बनाई जा रही थी कच्ची शराब।
- फोटो : अमर उजाला
आबकारी विभाग ने पुलिस विभाग के साथ कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। टीम ने मंगलवार को माधौगंज थाना क्षेत्र स्थित मिल के मैदान में कच्ची शराब बनाने के कारोबार का भंडाफोड़ किया। मौके से कच्ची शराब व लहन बरामद किया गया। टीम ने सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
डीएम शुभ्रा सक्सेना के निर्देश पर आबकारी व पुलिस ने संयुक्त रूप से थाना माधौगंज क्षेत्र सिंहानिया कॉटन मिल के खाली मैदान में (दौलतयारपुर कंजड़ बस्ती माधौगंज) में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 225 लीटर कच्ची शराब बरामद की। मौके पर बरामद किए गए 2800 किलोग्राम लहन को नष्ट किया गया। टीम ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त सात लोगों के खिलाफ धारा 60 व 60(2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।