फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के कुचिला गांव के बाहर गन्ने के खेत में युवक का शव पड़ा मिला। युवक के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। पैंट की जेब से नशीली गोलियां, देसी शराब का क्वार्टर व पॉलीथिन में हलुआ भी बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम कुचिला के मजरा सेवारामपुरवा निवासी राजेंद्र कुशवाहा ने कुचिला गांव के पास पड़े खेत में गन्ने की फसल बो रखी है। बुधवार सुबह राजेंद्र मजदूरों को लेकर खेत में खड़ी गन्ने की फसल कटाने पहुंचे तो वहां युवक का शव मिला। राजेंद्र ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। ग्रामीणों ने बताया कि युवक के चेहरे पर सूजन थी और नाक पर खून लगा था। उसने पैंट, नीली चेकदार शर्ट पहन रखी थी व सिर में गमछा था। ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर शव खेत में फेंके जाने की बात कही है। पुलिस ने आसपास छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। एसओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें