फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के दामाद की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चरौली में मंगलवार देर शाम संदिग्ध हालात में कोटेदार के दामाद की मौत हो गई। मृतक के पिता ने पत्नी व ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं ससुरालीजन करंट लगने से मौत होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजादनगर निवासी कमलेश सिंह उर्फ पिंटू (32) पुत्र मुन्नू सिंह ने देहात कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर चरौली में मकान बनवाया है। जिसमें वह पत्नी गीता के साथ रहता था। उसकी ससुराल देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कौढ़ा में है। उसकी सास नीलम गांव की कोटेदार हैं। कमलेश ही कोटे का सारा काम देखता था। कमलेश ने मकान की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल पर चारों तरफ विद्युत लाइन बिछवाई थी। मंगलवार देर शाम कमलेश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के पिता का कहना है कि ससुरालीजन भी उसी मकान में रहते हैं। उन्होंने बताया कमलेश के शरीर पर चोटों के निशान हैं। पिता का आरोप है कि पत्नी व ससुरालियों ने उसके बेटे की हत्या की है। जबकि साले जंगबहादुर का कहना है कि नहाते समय मकान मेें बिछी विद्युत लाइन के करंट से मौत हुई है। मृतक के पिता की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाल महेश पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें