फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसी विवाहिता की उपचार के दौरान लखनऊ में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थानाक्षेत्र के लौली गांव में गुरुवार को संदिग्ध हालात में झुलसी विवाहिता ने रविवार को सिविल अस्पताल लखनऊ में दम तोड़ दिया। विवाहिता के पिता ने अतरौली थाने में पति सहित पांच लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अतरौली थानाक्षेत्र के टिठई मजरा पीपरगांव निवासी भरोसे पुत्र दुन्नी ने बताया कि उसने पुत्री नीलम (25) की शादी लौली गांव निवासी मनोज उर्फ अमरेंद्र पुत्र रामेश्वर से छह वर्ष पूर्व की थी। बताया कि पुत्री के ससुराल वाले दहेज में 50 हजार रुपये और सोने की चेन की मांग कर नीलम को प्रताड़ित करते थे। मांग न पूरी होने पर उन्होंने केरोसिन डालकर नीलम को आग लगा दी। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। जब वह उनके घर पहुंचे तो परिजन उसे लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जा चुके थे। वहां पर रविवार को उसकी मौत हो गई। अतरौली पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति अमरेंद्र, जेठ योगेंद्र प्रताप सिंह उर्फ लल्लन, जेठानी उर्मिला, ससुर रामेश्वर, पति के दोस्त सरोज निवासी लौली के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें