फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेड़छाड, तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। घर में घुसकर तीन लोगों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की । घटना के समय महिला घर में अकेली थी। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता की तहरी पर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महिला का मेडिकल कराया।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला (35) बुधवार शाम घर में सो रही थी। घर में कोई नहीं था। देर रात सुरजूपुर गांव निवासी नरवीर, महेश और रामभरोसे तीनोें दीवार से चढ़कर मकान में घुसे। महिला को चारपाई पर सोते समय दबोच लिया। एक ने महिला का गमछे से मुंह दबा लिया। तीनों उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। पीड़िता ने जब शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसकी लात-घूसोें से पिटाई कर दी। घटना के बारे में किसी को न बताने की बात कहकर जान से मारने की धमकी देकर तीनों भाग गए। शुक्रवार सुबह कोतवाली पहुंची पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी नरवीर, महेश, रामभरोसे के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया। पीड़िता का शनिवार को पुलिस ने जिला महिला अस्पताल में मेडिकल कराया। कोतवाल बृजेंद्रनाथ शुक्ला ने बताया मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


- महिला से छेड़छाड़, तीन पर रिपोर्ट दर्ज
- हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी पीड़िता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें