फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद के घर से चोरों ने हजारों का सामान समेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

माधौगंज। चोरों ने रविवार रात माधौंगंज थानाक्षेत्र के पटेल नगर निवासी सभासद के घर को निशाना बनाया। चोरों ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर हजारों रुपये का सामान समेट ले गए। सभासद परिवार समेत छत पर सोए थे। सुबह चोरी की जानकारी होने पर सभासद ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

पटेलनगर पश्चिमी निवासी कृष्ण कुमार पुत्र नारायण सिंह सभासद हैं। रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद वह छत पर सोने चले गए थे। परिवार की महिलाएं भी गृहस्थी का काम निपटा कर कमरों में ताला बंद कर करीब 10 बजे छत पर ही सोने गई थी। सुबह लगभग छह बजे सभासद की पत्नी नीचे आई तो कमरे के दरवाजे खुले थे और ताला टूटा था। कमरे में फर्श पर कपड़े पड़े थे और कीमती सामान चोरी गायब था। कृष्ण कुमार के मकान में दो गेट हैं। मकान के पीछे दीवार में लगा दरवाजा काफी जर्जर हो चुका है। चोर पीछे की दीवार के दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में घुसे थे। इसके बाद कमरे में रखी चार सिलाई मशीन, आठ बैट्री, इनवर्टर समेत हजारों का सामान ले गए। सभासद ने पुलिस को घर में चोरी होने की सूचना दी है। उनके अनुसार कुछ साल पहले बहनोई कस्बा में सिलाई का काम करते थे। कुछ दिन पहले सिलाई का काम बंद कर दिया था। इसके चलते मशीनें उनके घर में रख गए थे। एसओ जटाशंकर ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में उन्हें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- सभासद के घर हजारों की चोरी
- माधौगंज थानाक्षेत्र के पटेल नगर में हुई वारदात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें