फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से दो लाख की लूट

Sat, 09 Jun 2018 11:37 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
sultan telling about incedent - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के आढ़ती भतीजे से शनिवार सुबह सांडी रोड पर बाइक सवार तीन युवकों ने दो लाख रुपये लूट लिए। यूपी 100 पुलिस की टीमों ने बदमाशों की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द खुलासे के निर्देश प्रभारी निरीक्षक को दिए हैं।  

विज्ञापन

बिलग्राम नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद हबीब के भतीजे सुल्तान अहमद पुत्र फरीद अहमद निवासी मैदानपुरा बिलग्राम की गल्ले की आढ़त सांडी रोड पर है। शनिवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे सुल्तान बाइक से आढ़त जा रहा था। उसके पास बैग में दो लाख रुपये, दुकान की चाबी व अन्य जरूरी अभिलेख व मुहरें थीं। सुल्तान ने बताया कि घर से दुकान जाते समय जरौली नेवादा मार्ग से कुछ दूर सांडी रोड पर आढ़त से पहले पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने उससे बैग छीन लिया और धक्का दे दिया। जब तक सुल्तान कुछ समझ पाता, बाइक सवार सांडी की ओर भाग गए। घटना की जानकारी सुल्तान ने परिजनों को दी। इसी दौरान यूपी 100 को लूट की सूचना मिली तो पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने घटना के बारे में जानकारी की। पुलिस टीम को अलग-अलग मार्गों पर भेजा गया, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। दोपहर बाद पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र भी घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। नगर पालिकाध्यक्ष हबीब ने उनको पूरी घटना बताई। शाम को सुल्तान की तहरीर पर अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें