फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की मौत के मामले में चार सगे भाइयों समेत सात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के बरखेरिया में 15 दिन पूर्व संदिग्ध हालात में हुई किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने सात लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक की बहन ने संपत्ति के लालच में सौतेले भाइयों और साथियों पर हत्या का आरोप लगा तहरीर दी थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरखेरिया निवासी दीपक (17) पुत्र सालिगराम की 15 दिन पूर्व संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसका शव घर के अंदर पड़ा मिला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित कर लिया था। शनिवार को दीपक की बहन सुनीता पत्नी सरोज मिश्रा निवासी ग्राम अमिरता ने कोतवाली पिहानी में पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके पिता सालिगराम ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी शांती देवी से चार पुत्र अक्षय कुमार, कमल किशोर, देवेंद्र और श्यामसुंदर हैं। दूसरी पत्नी संगीता से दो पुत्रियां सुनीता और दिव्या, दो पुत्र दीपक और अशीष थे। सुनीता की मानें तो उसकी सौतेली मां शांती देवी और भाइयों ने पिता की संपत्ति की विरासत करा ली थी। इसका विरोध दीपक ने किया था। इसके कारण सौतेले भाइयों अक्षय कुमार, कमल किशोर, देवेंद्र और श्याम सुंदर ने साथियों सुरेश और राकेश निवासी हर्रेया और विजय प्रकाश निवासी पतौन मिश्र के साथ मिलकर दीपक की हत्या कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस महकमे से जुड़े विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि दीपक की बहन के ससुराल पक्ष के लोगों ने उक्त मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाने के नाम पर पिता के परिवार से जुड़े कई लोगों को खूब परेशान किया। बताया जाता है कि रिपोर्ट दर्ज कराने वाली सुनीता के परिजनों ने विजयप्रकाश, राकेश, सुरेश आदि को रिपोर्ट दर्ज करवाने की धमकी दी। अब पुलिस ने इस मामले में राजनीतिक दबाव के चलते रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें