घोरावल। कोतवाली क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटों के दौरान हुई मारपीट में पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। औराही में पारिवारिक विवाद को लेकर शुक्रवार को कुछ लोगों ने एक महिला के साथ मारपीट किया था। इस संबंध में सुरेश मिश्रा, मनोज मिश्रा, अंबुज मिश्रा, मनोज मिश्रा और जितेंद्र मिश्रा को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेजा गया। मरही गांव में शुक्रवार देर शाम लालजी (48) पुत्र सिद्धनाथ गुप्ता के साथ गांव के ही अजय पुत्र चौधरी ने मारपीट किया। लालजी की तहरीर पर अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।