फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत
विज्ञापन

हरदोई (ब्यूरो)। बाइकों की सीधी भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा बाइक सवार बाइक छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव का पंचनामा भर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सुरसा थाना क्षेत्र के बिराहिमपुर निवासी पुनीत (30) पुत्र शिवराज शुक्रवार सुबह बाइक से रामपुर कौढ़ा जा रहा था। देहात कोतवाली क्षेत्र में हरदोई - पिहानी रोड पर भूरा टीकु र के निकट सामने से आई बाइक से भिड़ंत हो गई। सिर पर हेलमेट न लगाए होने के कारण मौके पर उसकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब में मिले मोबाइल नंबर से हादसे की सूचना परिजनों को दी। परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कोतवाल आनंद त्रिपाठी ने बताया मामला संज्ञान में है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें