फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से टकराने के बाद ठेले में घुसी कार, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। लखनऊ की ओर से आ रही कार कैनाल रोड मोड़ पर ट्रैक्टर से टकराकर ठेले में जा घुसी। हादसे में ठेला संचालक और वहां खड़े एक युवक समेत कार सवार तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

शनिवार रात लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार कैनाल रोड पर मुड़ते ही अनियंत्रित हो गई। कार सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। इसके बाद कार पास में लगे ठेले में घुस गई। हादसे में ठेले पर पराठा की दुकान चलाने वाले मधुरेश (22) निवासी मोहल्ला सुंबाबाग और जगप्रीत सिंह (20) पुत्र गुरुवचन सिंह निवासी छोटा चौराहा कस्बा संडीला समेत कार सवार बालामऊ कस्बा निवासी गुलाब (18), सुरेंद्र (12) व जीशान (20) घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जगप्रीत को लखनऊ रेफर कर दिया। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें