अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई।
सुरसा थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता ने पति की डांट से क्षुब्ध होकर जहर खाकर जान दे दी। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर मांग पूरी नहीं होने के कारण बेटी को जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है।
बिलग्राम क ोतवाली क्षेत्र के पबियानी निवासी मुन्नी लाल ने बेटी मौसमवती (25) की शादी तीन साल पहले इलियासपुर निवासी सुधीर से की थी। मृतका के पिता के आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजनों ने दहेज में चेन व बाइक क ी मांग कर दी। उन्होंने मांग पूरी कर पाने में असमर्थता जताई थी।
इसके बाद से ससुरालीजन बेटी को प्रताड़ित करने लगे थे। बुधवार दोपहर भी बेटी ने उसे फोन पर बताया था कि ससुरालीजनों ने उसे बुरी तरह से पीटा है। उसके बाद रात में उसे मौसमवती को जहर खिलाकर मारने की जानकारी दी थी। मृतका के पति का कहना है कि घरेलू कामों को लेकर उसे डांट दिया था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया। गुरुवार को पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में उन्हें मृतका के पिता की तरफ से तहरीर मिली है।
- सुरसा थाना क्षेत्र के इलियासपुर गांव निवासी थी मृतका
- मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप