फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरण सुनने गई किशोरी के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सांडी। जागरण सुनने के दौरान नहर किनारे गई किशोरी से गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया। वह नहर किनारे बेहोश मिली। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर गांव में जागरण हो रहा था। परिवार के अन्य लोगों के साथ उसकी 17 वर्षीय बेटी भी रात में जागरण सुनने गई थी। लघुशंका के लिए वह कुछ दूरी पर नहर किनारे चली गई। जहां गांव के ही शिशुपाल ने उसे दबोच लिया। आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी। बेटी के काफी देर तक न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उसकी बेटी नहर किनारे बेहोश मिली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ अरुणेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


किशोरी के साथ दुष्कर्म, नहर किनारे बेहोश मिली
- पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें