फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी दिल्ली पुलिस को चकमा देकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहाबाद। लगभग तीन वर्ष पूर्व युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में सोमवार को दिल्ली पुलिस ने शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नयागांव में छापा मारा। आरोपी युवक और युवती को हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों को लेकर शाहाबाद कोतवाली पहुंची। कोतवाली के बाहर से आरोपी युवक पुलिस को चकमा देकर भाग गया।

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नयागांव निवासी अरविंद पुत्र वीर बहादुर पांच वर्ष पूर्व अपनी बहन के साथ दिल्ली मजदूरी करने गया था। इसी दौरान दिल्ली के आनंद पर्वत थाना क्षेत्र में घर के पड़ोस में रहने वाली एक युवती से उसके प्रेम संबंध हो गए। अरविंद उक्त युवती को लेकर 23 अगस्त 2015 को अपने गांव आ गया। साथ में उसकी बहन भी आ गई। उधर दूसरी ओर युवती के पिता ने आनंद पर्वत थाने में युवती के बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इस दौरान अरविंद ने युवती से शादी कर ली और साथ में ही रहने लगे। इस दौरान दोनों के दो बच्चे भी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को दिल्ली के आनंद पर्वत थाने से उपनिरीक्षक सुखवीर सिंह और महिला सिपाही विजयलक्ष्मी शाहाबाद कोतवाली पहुंचे और उक्त प्रकरण से स्थानीय पुलिस को अवगत कराया। दिल्ली पुलिस इसके बाद नयागांव पहुंची और अरविंद व युवती को हिरासत में ले लिया। शाहाबाद कोतवाली के बाहर अरविंद दिल्ली पुलिस के उपनिरीक्षक सुखवीर सिंह का हाथ छुड़ाकर भाग गया। दिल्ली पुलिस युवती को लेकर वापस चली गई। शाहाबाद के प्रभारी निरीक्षक ने दिल्ली पुलिस के आने और युवती को वापस ले जाने की पुष्टि की है। लेकिन हिरासत से आरोपी युवक के फरार होने से इनकार किया।

युवती को ले जाने का आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागा
- दिल्ली से छापा मारने आई पुलिस युवती को लेकर गई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें