फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली के विवाद में दो पक्षों में चटकीं लाठियां,चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई।
नाली के विवाद में शनिवार सुबह दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। जिसमें एक पक्ष से तीन महिलाएं घायल हो गईं। दूसरे पक्ष से एक युवक को भी चोटें आई। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने घायलों मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

लोनार थाना क्षेत्र के सकरौली गांव निवासी रामहेत के दरवाजे के सामने से नाली निेकली है। पड़ोसी आए दिन नाली बंद कर देते थे। जिससे दरवाजे के सामने नाली का गंदा पानी भर जाता है। इसी बात को लेकर सुबह पड़ोसियों से कहासुनी हो गई। जिस पर दोनों पक्षों में गालीगलौज होने लगी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों तरफ से चटकीं लाठियों में एक पक्ष से रामहेत की पत्नी सुखरानी, रिकीं (40) पत्नी खुशीराम, पिकीं (38) पत्नी रामप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो र्गइं। वहीं, दूसरे पक्ष से टुर्री (30) को भी चोर्टें आइं। प्रभारी एसओ एसएसआई संतोष श्रीवास्तव ने बताया मामला संज्ञान में है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन



- नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट,चार घायल
- लोनार थाना क्षेत्र के सकरौली गांव की घटना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें